जनपद के लाल ने जे ई ई मेंस में सारे देश में किया नाम रोशन

उरई | बांदा कृषि एवं प्रोद्यौगिक विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर  के  एस तोमर के ज्येष्ठ पुत्र प्रत्युष सिंह तोमर ने जेईई मेंस परीक्षा 2024 में 98.86 परसेनटाइल प्राप्त कर जनपद जालौन का नाम रोशन किया है |

 प्रत्युष ने मैथमेटिक्स में 97.6 , फिजिक्स  में 98.99 एवं केमिस्ट्री में 99 परसेनटाईल प्राप्त करके जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई किया है | प्रत्युष के पिता के एस तोमर मूलतः बुंदेलखंड के जनपद जालौन के हदरूख ग्राम के निवासी है | श्री तोमर  वर्तमान में  भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान  ( आइ ए आर आई) नई दिल्ली में  डाक्टरेट हेतु अध्ययन अवकाश पर हैं | श्री तोमर ने बताया है कि प्रत्युष ने घर पर रहकर ही सेल्फ स्टडी करके यह उपलब्धि हासिल की है \ इसका श्रेय उनहोंने प्रत्युष की माँ श्रीमती  संध्या तोमर को दिया |  प्रत्युष ने इस उपलब्धि के लिए अपने माता , पिता, दादी एवं नाना,  नानी  एवं गुरु जनों को दिया | उन्होंने

अपने  ग्राम  एवं क्षेत्र के लोगों को भी इसमें साझेदार बनाया और  उन्हें  बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

Leave a comment